Thursday 26 September 2013

हमारी संसद में




हमारी संसद में
जितने जन है 
सब देवगण है 
देव 
सिर्फ पूजे जाते है
वो स्वयम नहीं करते कुछ 
देखते है तमाशा 
बनाते है तमाशा 
और 
बनता है तमाशा जनता का 
हंसती है महंगाई 
दस्ते है घोटाले 
चीखती है 
मानवता और मरती है 
इमानदारी 
होता है 
हलाल या झटका 
इंसानी जमीर 
नोट के चाकू से 
दंगे बे काबू से 
धर्म लड़ते है बंटवारे पर 
होती है बन्दर बाँट 
उलटी होती खाट
जनता की 
और ऐश होती 
देवगणों की 
जय हो देवा 
अपनों को मेवा 
बाकी को धोबी पछाड़ 
टूटता रहे पहाड़ 
गरीबी का 
देश की बदनसीबी का .

- विजयलक्ष्मी

No comments:

Post a Comment